{"_id":"6988dc725ad4dff4cf0023d5","slug":"rescued-a-boy-trapped-40-feet-away-in-a-swamp-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-135872-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 40 फीट दूर दलदल में फंसे बालक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 40 फीट दूर दलदल में फंसे बालक को बचाया
Mon, 09 Feb 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08 एचएएमपी 18- राठ में स्यावरी रोड पर बालक को दलदल से निकालते जितेंद्र राजपूत। संवाद
राठ। स्यावरी रोड पर शौच के लिए गए दो बालक सड़क किनारे कीचड़ के दलदल में फंस गए। एक किसी तरह बाहर निकल आया। चीख पुकार सुन दौड़े राहगीरों ने 40 फीट दूर दलदल में फंसे बालक को रस्सी के सहारे बाहर निकाला।
महोबा के रामनगर मोहल्ला निवासी नितिन (8) अपने परिजनों के साथ नहर बाईपास स्थित एक विवाह घर में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार सुबह एक अन्य बालक के साथ स्यावारी रोड पर शौचक्रिया के लिए गया था। तभी सड़क किनारे कीचड़ से भरे दलदल में दोनों फंस गए।
उसका साथी किसी तरह बाहर निकल आया पर नितिन फंसा रह गया। उसकी चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे स्यावरी गांव के जितेंद्र राजपूत ने पुलिस व फायर ब्रिगेड विभाग को फोन किया। आने में देरी होते देख खुद दलदल में घुस गए। रस्सी के सहारे करीब 40 फीट दलदल पार कर बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।