फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rath moved resolutions did not receive a cash jam-Hamirpur road

कैश न मिलने पर राठ-हमीरपुर मार्ग किया जाम

Tue, 13 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Tue, 13 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rath moved resolutions did not receive a cash jam-Hamirpur road
कैश न मिलने पर राठ हमीरपुर मार्ग पर धनौरी बैंक के सामने जाम लगाए लोग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नोटबंदी से लोग काफी परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में है। मंगलवार दोपहर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक धनौरी में नई करेंसी न देने पर सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने बैंक के सामने हमीरपुर-राठ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम करीब दो घंटे लगा रहा। इससे दर्जनों वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।

तीन दिनों तक बैंकों में अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक खुलते ही रकम निकासी के लिए बैंकों के बाहर भारी भीड़ लग गई। धनौरी गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण शाखा में बैंक कर्मियों ने कैश न आने की बात कही। वहीं रुपये न मिलने पर सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने राठ-हमीरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम करीब दो घंटे लगा रहा। ग्रामीण रुपया दो के नारे लगा रहे थे। बैंक के सामने जाम लगने से स्थिति बिगड़ गई। जाम लगने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल एके सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। कोतवाल ने शाखा प्रबंधक से कहा कि जितना भी बैंक में पैसा है ग्रामीणों में बांटे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि करीब दो लाख रुपया है। जिसे वह बांट रहे हैं।प्रबंधक ने बताया उनके पास कैश कम आ रहा है। वहीं उमरिया गांव स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा के खुलते ही सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण लाइन में खडे़ हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक बैंक में सिर्फ चपरासी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed