फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rath, Hamirpur

पत्नी व बच्चों को बस स्टैंड पर छोड़ गया पति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Rath, Hamirpur
राठ। कासगंज जनपद के नंग्लाहंसी गांव निवासी अनीता पत्नी यतींद्र ने बताया कि अपने पति व बच्चों सहित नोएडा में रहती थी। उसका पति अपने भाई के कहने पर उसका उत्पीड़न करता है। जिसका मुकदमा भी उसने नोएडा में दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने पर पति उसे साथ रखने को राजी हो गया। उसे बहला फुसला कर मुकदमा भी वापस करा लिया। बताया कि उसे व बच्चों को एक शादी समारोह में शामिल होने की बात कह बस में बैठा कर राठ लाया। जहां बहाने से उसे चकमा देते हुए भाग गया। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर आशंका हुई। अपने दो मासूम बच्चों के साथ रोडवेज परिसर में खोजती फिरी लेकिन पति कहीं नहीं मिला। असहाय महिला मासूम बच्चों के साथ रोडवेज परिसर में बैठी बिलखती रही। राहगीरों ने उसकी हालत देख आर्थिक सहायता की। जिसके बाद वह वापस अपने घर लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed