{"_id":"6592a7b4ea6275a62509f4b0","slug":"rath-defeated-jhansi-team-in-the-inaugural-match-hamirpur-news-c-12-1-knp1080-529632-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: उद्घाटन मैच में राठ ने झांसी की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: उद्घाटन मैच में राठ ने झांसी की टीम को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। बीएनवी डिग्री कॉलेज ग्राउंड पर स्वामी ब्रह्मानंद अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पूल ए के पहले मैच में राठ ने झांसी की टीम को पांच विकेट से हराया।
कालेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह व टूर्नामेंट के अध्यक्ष राजसिंह खजांची ने मैच का उद्घाटन किया। झांसी के कप्तान प्रभात यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। झांसी की टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा। आरपी यादव के 15 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका। 23.3 ओवर में पूरी टीम 90 रनों पर ढेर हो गई। राठ के गेंदबाज जावेद अली ने तीन, कप्तान तरुण राजपूत और राजसागर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
आसान स्कोर का पीछा करने उतरी राठ टीम के सलामी बल्लेबाजों ने भी निराश किया। मात्र 30 रन पर चार विकेट गिरने से दर्शकों को निराशा हुई। वैभव के 47 रनों के योगदान से टीम को पांच विकेट से जीत मिली। उन्होंने तीन चौके व तीन छक्के जड़े। झांसी के राहुल यादव व अमन तिवारी ने दो-दो विकेट झटके। राठ के खिलाड़ी वैभव को मैन ऑफ द मैच मिला। स्कोरर आशीष बड्डे व कमेंट्रेटर देवेंद्र राजपूत और सीतू सेंगर रहे।
विज्ञापन