फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rape victim and mother kidnapping

रेप पीड़िता व मां बाप का अपहरण

Mon, 28 Aug 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रेप पीड़िता किशोरी को साथ लेकर बयान दर्ज कराने आ रहे मां बाप को सोमवार सुबह आरोपी पक्ष ने अपह्त कर लिया। शाम तक वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन के बाद अपहरण की थाने में तहरीर दी है। पुलिस तीनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन



एक गांव निवासी 17 वर्षीय दलित किशोरी को 22 अगस्त की रात आरोपी मान सिंह पुत्र जयपाल लोधी अपह्त कर कर ले गया था। अगले दिन आरोपी ने किशोरी को छोड़ दिया था। इस मामले में किशोरी ने पिता ने अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं कोतवाली में किशोरी ने अपहरण करने वाले आरोपी पर रेप करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया तो रेप की पुष्टि हो गई। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट में रेप की धारा बढ़ा दी। सोमवार को किशोरी के अदालत में बयान होने थे। इसको लेकर मां-बाप किशोरी को लेकर राठ कोतवाली आ रहे थे। पीड़ित किशोरी के बाबा ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब पांच बजे उसका पुत्र अपनी पत्नी और नातिन को लेकर घर से राठ के लिए पैदल निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि गांव से राठ कस्बा 11 किमी दूर है। करीब करीब दो किमी आगे पैदल चलने पर टेंपो मिलते हैं। आरोप है कि इसी बीच आरोपी मान सिंह ने अज्ञात लोगों के जरिये तीनों का अपहरण करा लिया है। शाम तक उसका पुत्र, बहू और नातिन घर नहीं लौटी तो उसने उन्हें तलाशा पर उनका पता नहीं चला।


रेप के आरोपी ने उनका अपहरण करवा कर कहीं ले गया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तीनों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेप पीड़िता को 28 अगस्त को कोर्ट में बयान के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed