फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rain intermittently, making farmers' sleep

रह-रहकर हो रही बारिश उड़ा रही किसानों की नींद

Fri, 29 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rain intermittently, making farmers' sleep
खेत में लहलहा रही तिल की फसल। - फोटो : अमर उजाला

बारिश की जोरदार दस्तक ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान तो ला दी है। लेकिन खरीफ में बुआई का काम लटकने से किसान हताश भी हैं। वहीं ढालूदार खेतों में कुछ किसानों ने फसल तैयार की हैं। इससे उन्हें उम्मीद बंधी है कि आने वाले दिनों में कुछ पैदाकर परिवार की गाड़ी खींच लेंगे।

विज्ञापन


बीते रबी अभियान ने किसानों को मटियामेट कर दिया। इसे लेकर किसान खरीफ अभियान में बरसात होते ही बुआई के लिए आशान्वित रहे। लेकिन चालू माह में आएदिन हो रही बारिश उनके अरमानों पर पानी फेरने के लिए आतुर है। वहीं कृषि विभाग की मानें तो एक लाख 11 हजार 266 हेक्टेयर का लक्ष्य था। जिसमें 97783 हजार हेक्टेयर में फसलें बोई गई हैं।
विज्ञापन


18,102 हेक्टेयर में उड़द, 40 हजार हेक्टेयर में तिल, 12,865 हेक्टेयर में अरहर, 16,585 हेक्टेयर में ज्वार और 7,190 हेक्टेयर में मूंग की फसल बोई गई हैं। बाजरा और तिल की बुआई 31 जुलाई तक किसान कर सक ते हैं। वहीं ज्वार का समय निकल चुका है। उजनेड़ी गांव निवासी लल्लू सिंह की मेहनत रंग लाती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू माह के प्रथम सप्ताह में मौसम साफ हुआ तो 15 बीघे में तिल की बुआई कर दी। अब उसकी फसल दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। किसान ने कहा कि उसने खेत को बटाई पर लिया है। कहा कि अन्ना मवेशी नाक में दम किए हैं। रात दिन रखवाली करनी पड़ रही है।

खेत के चारों तरफ झांकर लगा चुका है। इसके बावजूद अगल बगल के किसानों से रखवाली साझा करनी पड़ रही है। इफ्को ने नीम क ी पौध लगाने का अभियान छेड़ रखा है। इसके लिए इफ्को इस बार किसानों को एक हजार पौधे मुहैया कराएगा। ताकि नीम का पेड़ तैयार होने से किसानों को लाभ मिल सके।


इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक आकाश चौबे ने बताया कि सुमेरपुर सहकारी समिति में एक हजार पौधे डंप करा दिए हैं। कहा कि नीम लगाने से किसानों को जहां फसलों को कीट से बचाने में मदद मिलेगी वहीं स्वच्छ हवा भी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed