फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rain fell from a room of the school

बारिश से ढह गया स्कूल का कमरा

Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rain fell from a room of the school
विद्यालय के एक कक्ष की छत गिरी। - फोटो : अमर उजाला

विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर के मजरा परसी डेरा स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक कक्ष तेज आंधी पानी के साथ ढह गया। इस कक्ष के ढहने से अभिभावकों में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर डर सताने लगा है। प्रधानाध्यापक ने खंडशिक्षाधिकारी को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन


शंकरपुर गंाव के मजरा परसी का डेरा में वर्ष 2002 में प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण कराया गया था। तब ग्राम प्रधान और तत्कालीन प्रधानाध्यापक के सह खाते से बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे बनवाया था। मौजूदा समय में यह विद्यालय जर्जर हालत में हैं। बीती रविवार रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से विद्यालय का एक कक्ष धराशायी हो गया।
विज्ञापन


इस विद्यालय में 106 छात्र पंजीकृत हैं। स्कूल की हालत जर्जर होने पर वर्ष 2012-13 में विद्यालय में दो कक्षों का निर्माण कार्य कराया था। ग्रामीणों के मुताबिक दो वर्ष बाद ही इनकी छतों में पड़ी बीम में दरारें आ गई। जिससे बरसात के मौसम में पानी टपकने से बच्चों के शिक्षण कार्य में व्यवधान होने लगता है। विद्यालय का रसोई घर भी जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कभी भी धराशाई हो सकता है। गांव निवासी अभिभावक रामचद्र पुत्र बालकिशुन ने बताया 2010-11 में दो कक्षों का निर्माण कार्य घटिया स्तर का होने पर हम लोगों ने इसकी शिकायत जिला स्तरीय अधिकारियों से की थी। जिसकी जांच शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने की। मगर लीपापोती कर मामला रफ ादफ ा कर दिया गया।

गांव के इद्रंजीत का कहना है कि स्कूल भवन जर्जर होने से गंाव के ग्रामीण किसी अनहोनी को लेकर आशंकित रहते हैं। बताया कि इस स्कूल में गोकुल डेरा, बिंदा डेरा, लल्ली डेरा व पडुई गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। रसोइया भूरी ने बताया कि स्कूल का रसोईघर भी जर्जर हालत में है। जान जोखिम में डालकर वह बच्चों का मिडडे मील बनाती है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह चंदेल ने  कहा कि वह अभी डेढ़ वर्ष पूर्व ही इस विद्यालय में आए हैं। कहा कि अभी शिक्षण कार्य बंद चल रहा है। बताया कि वर्ष 2015-16 में एक एकल कक्ष बनाया गया है। बरसात में इसी कक्ष में बच्चों को बैठा रहे हैं। बताया कि स्कूल भवन जर्जर होने के कारण एक कक्ष तेज आंधी व पानी में ढह गया है।


बताया कि विद्यालय भवन का एक कक्ष ढहने की सूचना खंडशिक्षाधिकारी कपूर सिंह को दी है। बताया कि इसके पूर्व भी वह विभागीय बैठकों में इसकी सूचना देते आ रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा.इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि अभी उन्हें स्कूल के कक्ष ढहने की सूचना नहीं दी गई है। वह खंडशिक्षाधिकारी से इसकी जानकारी कर निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed