{"_id":"6143863f8ebc3e1dd0652f63","slug":"rain-civic-hamirpur-hamirpur-news-knp6524670121","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालय की टपक रही छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालय की टपक रही छत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। झमाझम बारिश से कंपोजिट विद्यालय बांक के दोनों जर्जर भवनों की छतें टपकने लगी हैं। गुरुवार को बच्चों को कमरों में नहीं बैठाया जा सका। साथ ही लगातार हो रही बारिश से स्मार्ट क्लास में रखा सारा सामान भी खराब हो गया है।
प्रधानाध्यापक अजय कुमार, शिक्षिका मंजीता अहिरवार ने बताया बुधवार को दिन भर व रात में हुई झमाझम बारिश ने दोनों भवनों को सराबोर कर दिया है। छतों के टपकने पर गुरुवार को किसी भी कक्ष में बच्चों को बैठाने की जगह नहीं थी। बच्चों को बरामदे में बैठाकर शिक्षण कार्य कराना पड़ा है। प्रधानाध्यापक ने बताया अधिकारियों को कई बार पत्राचार कर चुके हैं। भवन कभी भी ढह सकता है। (संवाद)
अंडरपास में भरा पानी
मौदहा। नगर समेत क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से आम जनमानस को राहत मिली, लेकिन बारिश का पानी रेलवे अंडरपास में भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। रेलवे विभाग नेे अरतरा मार्ग, इचौली मार्ग व करहिया मार्ग पर अंडरपास बनाए हैं।
विज्ञापन
जहां पानी भर जाने से तालाब जैसी स्थिति है। क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक से निकलने को मजबूर हैं। इस मामले में एसडीएम राजेश चौरसिया का कहना है कि रेलवे के इंजीनियर बांदा में बैठते हैं। उन्हें अंडरपासों से पानी निकलवाने को पत्र भेजा गया है। (संवाद)