{"_id":"6ab6c01da9debc8c500c9984","slug":"principal-accused-of-hurling-abuses-while-intoxicated-video-goes-viral-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145560-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्रधानाचार्य पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्रधानाचार्य पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 39- सुमेरपुर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य। सोशल मीडिया
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य पर शराब के नशे में कार्यालय में बैठकर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में विवेक कुमार सक्सेना प्रधानाचार्य पद पर तैनात हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रधानाचार्य कार्यालय में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने कुछ कर्मचारी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक कर्मचारी प्रधानाचार्य से कथित तौर पर शराब पीकर कार्यालय नहीं आने की बात कहते हुए आरोप लगा रहा है कि नशे की हालत में वह कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। कर्मचारी वीडियो में उनके इस रवैये को अनुचित बता रहा है। इस संबंध में प्रधानाचार्य विवेक कुमार सक्सेना ने आरोपों को लेकर बताया कि दिसंबर से जून के बीच लापरवाही के मामले में उन्होंने पांच कर्मचारियों को कॉलेज से हटाया है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी कर्मचारी ने द्वेषवश वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। संवाद