फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   PPR in Hamirpur , Surra disease Mrin 40 goats

हमीरपुर में पीपीआर, सुर्रा रोगों से मरीं 40 बकरियां

Wed, 18 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 18 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
PPR in Hamirpur , Surra disease Mrin 40 goats
बुग्याल में चरतीं बकरियां - फोटो : अमर उजाला

मौदहा (हमीरपुर)। बुंदेलखंड का सूखा और गर्मी पालतू पशुओं पर भी कहर बरपाए हैं। गर्मी में फैलने वाले पीपीआर और सुर्रा रोगों की चपेट में आकर क्षेत्र के माचा गांव की 40 से ज्यादा बकरियां मर गईं। सैकड़ों बकरियां इन रोगों की चपेट में हैं। माचा गांव के फारूक चौधरी ने बताया कि उनके पास 16 बकरियां थीं। चार-पांच दिन से बकरियों ने पोंकना शुरू कर दिया। इसी के साथ नाक बहने, गला सूखने और मुंह में छाले पड़ने से एक-एक कर मंगलवार तक सात बकरियां मर गईं। तीन बीमार बकरियों को बुधवार को पशु अस्पताल ले गया। फारूक ने बताया कि सूखे से उसके खेत में कुछ नहीं हुआ। पीने का साफ पानी और चारा न मिलने से जंगलों में इधर-उधर मुंह मारने वाले पशु बीमार होकर मर रहे हैं। वह बकरियों के ही सहारे वह परिवार पाल रहा है। आधी बकरियां बीमारी से मर गईं। ऐसे में जीविका पर संकट आ गया है।

विज्ञापन


इसी गांव के रजवा के पास एक दर्जन बकरियां हैं। इन रोगों की चपेट में आकर सात बकरियां मर गईं। गांव की लतीफुन की तीन बकरियां, रफीक की पांच,  बकरियां, शाहिद अली की दो, मोहम्मद शब्बीर की तीन और जाकिर अली की दो बकरियां भी इन्हीं रोगों से मर गईं। इसके अलावा गांव के अन्य पशुपालकों की दस बकरियां भी पीपीआर और सुर्रा रोग की चपेट में आकर मर गईं हैं।
विज्ञापन


इस बाबत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आरके गुप्ता ने बताया कि सूखे के अलावा इन दिनों तापमान भी 47-48 डिग्री पहुंच रहा है। इसका असर बेल की पत्तियों और चारे पर पड़ रहा है। इसे खाकर बकरियां पीपीआर रोग की चपेट में आ रही हैं। पीपीआर रोग में नाक बहने के साथ पेट में कीड़े और मुंह में छाले पड़ जाते हैं। साथ ही बकरियां पोंकने लगती हैं। बीमारी से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। पशु अस्पताल में पोंकना रोग और पेट के कीड़ों की दवा उपलब्ध है। पशु पालक इसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जेएन पांडेय ने बताया कि गर्मी ज्यादा बढ़ने से हीट स्ट्रोक से बकरियां मर रही हैं। मौदहा के माचा गांव में बकरियों की बीमारी से मौत की सूचना मिली है। पशु चिकित्सकों की टीम माचा गांव भेजी जा रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के साइंटिस्ट (डेयरी टेक्नालाजी) रामजी गुप्ता ने भी इस बीमारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed