{"_id":"6574a8caa9b28ad4f50b2356","slug":"post-mortem-of-the-dead-body-in-the-panel-of-two-doctors-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-5899-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो डॉक्टरों के पैनल में शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो डॉक्टरों के पैनल में शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। जरिया थाने के इंदरपुरा गांव में महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पिता ने पुलिस पर मारपीट करने व धमकाने का आरोप लगाया था। आरोप है पुलिस की धमकी से आहत उनकी पुत्री ने आत्महत्या की है। शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
इंदरपुरा गांव निवासी नीरज (32) ने शुक्रवार तड़के गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका अपने पिता के यहां रहतीं थीं। पिता कल्लू ने बताया 30 नवंबर को उनके घर सहित तीन घरों में चोरी हुई थी। पुलिस चोरी के आरोप में उनके ही पुत्र नरेश को पकड़ ले गई थी। आरोप है गुरुवार देर रात कुछ पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस गए। उनकी पत्नी व पुत्री नीरज के साथ बुरी तरह से मारपीट की।
नीरजा के जमीन में दबे गहनों को खुदवाकर अपने साथ ले गए। जाते समय पुलिसकर्मियों ने घर पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी थी। बताया पुलिस की धमकी से आहत उनकी पुत्री ने शुक्रवार तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। बड़ी मुश्किल से समझा बुझा कर पुलिस देर शाम शव को कब्जे में ले पाई। शनिवार दोपहर करीब चार बजे डॉ अखिलेश कुमार सिंह व डॉ अंजुम निरंजन के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस में राठ व सरीला सर्किल की पुलिस फोर्स तैनात रही।वहीं मामले को लेकर आरोपी पुलिस कर्मियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस को खुद को पाक साफ बता रही है।