फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political,hamirpur news,jila panchayat chairman

जिपंअ व सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Mon, 12 Jul 2021 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
political,hamirpur news,jila panchayat chairman
हमीरपुर। जिला पंचायत परिसर स्थित झलकारी बाई सभागार में सोमवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभागार में भीड़ हो जाने से दो गज दूरी तार-तार दिखी।
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर स्थित झलकारी बाई सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करते हुए विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने व अध्यक्ष के रूप में कर्तव्यों का श्रद्धा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
विज्ञापन

इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने 16 सदस्यों हरिओम सिंह सेंगर, डा. वंदना यादव, रामदुलारी निषाद, विजय पांडेय, दीपा कोरी, दुष्यंत सिंह, मदन पासवान, रामसजीवन, अंजू पाल, बासुदेव, सुमन प्रजापति, दिनेश सिंह उर्फ पप्पू, संध्या पांडेय, सुनीता रानी, अनुज कुमार, विमलेश कुमारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, चेयरमैन कुलदीप निषाद, सीडीओ केके वैश्य आदि मौजूद रहे। वहीं शपथ ग्रहण के दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क का कूड़ा करकट साफ कराया
हमीरपुर। जिला पंचायत परिसर में सोमवार को शपथ ग्रहण के पूर्व सफाई कर्मचारियों ने परिषद व बने नेहरू पार्क की सफाई की। जिला पंचायत अध्यक्ष पद खाली होने तक जिला परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ लेने के साथ अधिकारियों के जिला पंचायत परिसर में आने को लेकर सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed