फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political,hamirpur news,hamirpur

हृदय गति रुकने से पूर्व सांसद बुधौलिया का निधन

Mon, 11 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
political,hamirpur news,hamirpur
पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
राठ (हमीरपुर)। बुंदेलखंड में राजनीति की धुरी कहे जाने वाले पूर्व सांसद व महोबा सदर से पूर्व विधायक राजनारायण बुधौलिया का 62 साल की उम्र में हृदयगति रुकने से रविवार तड़के निधन हो गया। राजनीतिक गलियारों में रज्जू महाराज के नाम से पहचाने जाने वाले राजनारायण अविवाहित थे। वर्तमान में वे भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे।
विज्ञापन

निधन की खबर मिलते ही बुंदेलखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने शोक व्यक्त किया है। निधन की खबर सुनते ही घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसको व्यवस्थित करने में यातायात पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शोक में नगर का पूरा बाजार व सभी प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधि, राजनीतिक लोगों ने मोक्ष धाम पहुंच कर अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन

2004 में सपा की टिकट पर पहुंचे थे संसद
राठ के भटियाना मोहल्ला निवासी पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया का जन्म 10 अप्रैल 1961 में हुआ था। बचपन से ही न्यायप्रिय स्वभाव के चलते चर्चा में रहे। इनके पिता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ.गनेशीलाल बुधौलिया साहित्यकार व शिक्षाविद थे। राजनारायण बुधौलिया ने राजनीति की शुरुआत सन 1990 से की, तब उन्हें अधिवक्ता संघ राठ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। 1993 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी धूराम चौधरी से मामूली अंतर से चुनाव हार गए। 1996 में सपा से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। 1998 व 1999 में भी लोकसभा व 2002 में मौदहा विधानसभा के चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली। चुनाव में लगातार हार के बावजूद वे बुंदेलखंड में किंगमेकर की भूमिका में उभरकर आए। माना जाता रहा है कि जिस पर उन्होंने हाथ रख दिया उसे चुनाव में जीत मिलना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा से वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। 2012 में बसपा से महोबा सदर से विधायक चुने गए। वर्ष 2018 में नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर छोटे भाई श्रीनिवास बुधौलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। वर्तमान में वे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य थे।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक राजनारायण बुधौलिया उर्फ रज्जू महाराज जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट किया कि बुंदेलखंड के गौरव पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों सहित उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अखिलेश ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि राजनेता व समाजवादी पार्टी से सांसद रहे राजनारायण का निधन अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed