{"_id":"57167b6f4f1c1bbc488b492b","slug":"pcf-wheat-purcjasing-nill-in-riwan-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवन में पीसीएफ की गेहूं खरीद शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवन में पीसीएफ की गेहूं खरीद शून्य
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मौदहा के गेहूं खरीद केंद्र में मशीन से बोरियां सिलते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 दिन गुजरने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के रीवन खरीद केंद्र में पीसीएफ की खरीद शून्य है। पीसीएफ के खरीद केंद्र रीवन के प्रभारी रामबाबू गुप्ता ने बताया कि इस इलाके में सूखे के चलते गेहूं की कमी है और किसानों की पैदावार में पतला गेहूं अधिक है। इसके साथ ही अभी तक उनके केंद्र में बोरियों की सिलाई के लिए मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। केंद्र में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
वहीं हाट शाखा केंद्र पर 826 क्विंटल गेहूं खरीद की जा चुकी है। केंद्र प्रभारी रामबाबू यादव ने कहा कि किसानों को निराश नहीं होने देंगे। एफसीआई खरीद केंद्र में 775 क्विंटल, मंडी समिति स्थित पीसीएफ खरीद केंद्र में 88 क्विंटल और पीसीएफ के ही खरीद केंद्र में 625 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है। उधर ग्रामीण क्षेत्र के सायर गांव स्थित पीसीएफ खरीद केंद्र में सोमवार को 18 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन