फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Patriotic songs echoed, Independence Day celebrated with gaiety

Hamirpur News: गूंजे देशभक्ति के तराने, उल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

Sun, 17 Aug 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 17 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echoed, Independence Day celebrated with gaiety
फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद
हमीरपुर। जिले भर में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएम घनश्याम मीना ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। महापुरुषों के माल्यार्पण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन सम्मानित किए गए। विकास भवन में सीडीओ अरुण कुमार, पुलिस लाइन में एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा, जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

सेठ आनंदराम जयपुरिया में चेयरमैन डॉ. देवराज सिंह व वंदना सिंह नेे ध्वजारोहण किया। स्प्रिंग फील्ड एकेडमी में प्रधानाध्यापक शबनमखान, रघुनंदन सिंह आईटीआई में प्रभारी प्रधानाचार्य पंकज सिंह व माॅ गौरा महाविद्यालय में प्राचार्य शिवकुमार कुमार पांडेय ने किया। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर व मेहेर सास्वत पब्लिक स्कूल में कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

....................................
विभागों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
राठ संवाद के अनुसार नगर पालिका में अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने ईओ राजेश कुमार व सभासदों के साथ ध्वजारोहण किया। क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक एस.धनबालन, प्रधानाचार्य आर दयाल, सेठ छोटेलाल स्कूल में प्रधानाचार्या आशिया बुशरा, प्रबंधक धीरेंद्र श्रीवास्तव, हरिप्रकाश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, हिन्द एन्जिल्स पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अली उल्ला खां, एमडी शिवांगी सिंह, रामहेत सिंह, स्वदेश राजपूत, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक श्याम सुंदर मुखिया, अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल, प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी, एपेक्स पब्लिक स्कूल में एमडी पूनम अजेश राजपूत, प्रधानाचार्य एस. कुमार, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में प्राचार्य अमित शर्मा, अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रबंधक एस के सिंह ने झंडा रोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, उमाशंकर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुयश भानु शिवहरे, डॉ सुरेंद्र सिंह, दीपेंद्र बुधौलिया, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, गिरीश शरण बुधौलिया, प्रशांत गुप्ता, ब्रह्मानंद महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह, पंडित दीनदयाल आवासीय इंटर कॉलेज चिकासी में जगदीश शरण, रघुवीर शरण, वृंदावन लोधी आवासीय इंटर कॉलेज चिकासी में विजय राजपूत ने ध्वज फहराया। विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बीएनबी इंटर कॉलेज से हिंदुस्तान तिरंगा यात्रा निकाली गई। (संवाद)
--------------
फोटो 16 एचएएमपी = सुमेरपुर अजय मेमोरियल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद
भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार कस्बे में युगचेतना महाविद्यालय में विहिप जिलाध्यक्ष रामदत्त पाण्डेय ने झंडारोहण किया। प्राचार्य डॉ. अनिल पांडेय की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई। अजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अमित कुमार, मधु महाराज इंटर कालेज में प्रबंधक अरुण कुमार, आदर्श पब्लिक स्कूल में वसीम सिद्दीकी, एमडीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नीरज साहू, परमहंस इंटर कॉलेज में दिनेश चंद्र द्विवेदी, ब्लाक में ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव, नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, थाने में थानाध्यक्ष अनूप सिंह सहित सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
------------
मौदहा संवाद के अनुसार कस्बे के सिविल कोर्ट परिसर में मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष बृजकिशोर, सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी विनीता पहल, नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष रजा मोहम्मद व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डाॅ. रजत रंजन तिवारी ने झंडारोहण किया।
------------------
बिवांर संवाद के अनुसार परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाली। कन्या प्राथमिक विद्यालय और प्राचीन प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। हीरांनंद इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
----------
गहरौली संवाद के अनुसार ग्रुप आफ कॉलेज स्वर्गीय पूरन राम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में प्रबंधक संजय दीक्षित ने झंडारोहण किया। वहीं एसपीआरडी में लोकेंद्र पांडे ने गोविंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कमलेश बाबू, सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रधानाचार्य योगेश निगम, एसकेडी मेमोरियल में प्राचार्य जीतू कुमार ने पंचायत भवन में कार्यवाहक प्रधान महेंद्र कुमार राजपूत ने ध्वजारोहण किया।

--------------------
कुरारा संवाद के अनुसार- नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन आशा रानी कबीर ने ध्वजारोहण किया, विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, थाना परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदराम प्रजापति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार जायसवाल, मंडी समिति में नितिन गौतम ने ध्वजारोहण किया। वहीं, पारा गांव में बाइक रैली निकाली गई। रिठारी गांव में ग्राम प्रधान चंद्रेश सिंह गौर ने बच्चों को मिठाई बांटी।

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी= 16 तिरंगे को सलामी देते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारीगण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed