{"_id":"58f8ff9f4f1c1bec414703d2","slug":"patients-and-stomachs-sitting-on-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर बैठे मिले मरीज और तीमारदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर बैठे मिले मरीज और तीमारदार
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
कुरारा में सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम विशाख जी
- फोटो : Amar ujala
जिलाधिकारी ने पीएचसी का निरीक्षण किया। जहां मरीजों व तीमारदारों को जमीन पर बैठे पाए जाने पर नाराजगी जताई। डीएम ने प्रभारी डा. पीके सिंह को जल्द कुर्सियों के व्यवस्था करने के निर्देश दिए। प्रभारी ने बताया कि प्लास्टिक की कुर्सियां खरीदी गई हैं। आरबीएस कक्ष के निरीक्षण में पाया कि विद्यालयों का स्टॉफ आयरन की गोली लेने से आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षाअधिकारी को गोली उपलब्ध कराने को कहा। इसके पूर्व कुरारा जाते समय डीएम ने झलोखर गांव के पास बने तालाब पर पानी न होने पर असंतोष जताया। अधिशाषी अभियंता लघु डाल नहर व नलकूप को निर्देश दिए कि शुक्रवार तक पानी भरा मिले। इसके साथ ही कनौटा पौधशाला का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन