फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   one person suspend

चढ़ावे के राशन में गडबड़ी मामले में दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज, एक सस्पेंड

Fri, 13 Nov 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बड़सर(हमीरपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो,बड़सर(हमीरपुर)। Updated Fri, 13 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

बड़सर(हमीरपुर)।  उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास दो कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया गया। न्यास ने इनमें से एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


दियोटसिद्ध न्यास आयुक्त एवं उपायुक्त हमीरपुर के आदेश पर मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर ने यह कार्रवाई की है। गौरतलब है कि बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास द्वारा करवाए जा रहे ऑडिट में पता चला कि न्यास के संबंधित कर्मचारी ने राशन की रसीदें काट दी हैं लेकिन इसकी राशि जमा नहीं करवाई है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में न्यास के ऑडिट के समय राशन में गड़बड़झाला सामने आया है।
विज्ञापन


यह मामला वर्ष 2013-14 का है । मंदिर न्यास के कर्मचारी ने राशन की रसीदें काटी गई हैं तथा इसी राशि न्यास के पास जमा नहीं की। न्यास में राशन चोरी होने का मामला पहले भी उजागर हो चुका है। अब रसीदों की राशि जमा करने गलती पकड़ी गई है।  मंदिर न्यास इस सारे मामले की जांच करने जुट गया है। उपायुक्त हमीरपुर ने इस सारे मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। उपायुक्त के आदेश पर एसडीएम बड़सर ने शुक्रवार देर शाम दो कर्मचारियों राज कुमार तथा प्रताप के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। इनमें से एक कर्मचारी राज कुमार को सस्पेंड कर दिया है जबकि प्रताप सेवानिवृत्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने राशन में गड़बड़ी मामले को गंभीरता से उठाया था। एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर दो कर्मचारियों राज कुमार तथा प्रताप के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। इनमें एक कर्मचारी राज कुमार को सस्पेंड कर दिया है जबकि प्रताप रिटायर्ड हो चुका है। न्यास के ऑडिट जांच में राशन रिकार्ड में गड़बड़ी पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed