{"_id":"5828a4cc4f1c1b6729b3c45f","slug":"one-hundred-couples-in-sacrifice-ahutian","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ दंपतियों ने यज्ञ में दी आहुतियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ दंपतियों ने यज्ञ में दी आहुतियां
अमर उजाला ब्यूरो,हमीरपुर
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में यज्ञ में आहुति देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में तीसरे दिन विश्व कल्याण के लिए 27 यज्ञ वेदियों में डेढ़ सौ दंपतियों ने आहुतियां देकर सुख शांति की कामना की। यज्ञाचार्य आनंद पुरुषार्थी ने मंत्रों का जाप किया। कस्बे के रामलीला मैदान में आर्य समाज का 40वां वार्षिकोत्सव चल रहा है। वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन प्रथम पहर में यज्ञाचार्य आनंद पुरुषार्थी ने 27 यज्ञवेदियों में विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ संपन्न कराया।
विज्ञापन
इन यज्ञवेदियों में कस्बे के करीब डेढ़ सौ दंपतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यज्ञ के दौरान यज्ञाचार्य ने आहुति देने के पहले मंत्रों का जाप करके उनका अर्थ भी समझाया। उन्होंने बताया कि यज्ञ करने से तन मन के साथ पर्यावरण भी शुद्ध होता है। मानव कल्याण के लिए यज्ञ होना अति आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को यज्ञ करना चाहिए। इस मौके पर आर्य विद्वान विष्णु मित्र बेदार्थी, सत्यपाल सरल, कुमारी ललिता आर्या, रामेश्वर प्रसाद आर्य, विवेक आर्य, बृजकिशोर यादव, कमलेश यादव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, लाल दिवान यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन