फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   On the first day, 689 students left the high school exam and 421 in the intermediate exam.On the first day, 689 students left the high school exam and 421 in the intermediate exam.

Hamirpur News: पहले दिन हाईस्कूल में 689 व इंटर में 421 ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 19 Feb 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 689 students left the high school exam and 421 in the intermediate exam.On the first day, 689 students left the high school exam and 421 in the intermediate exam.
फोटो 18 एचएएमपी- 14 जीआईसी में हाईस्कूल का पेपर छूटने के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों की भीड़।
हमीरपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुईं। पहले दिन जिले के 43 केंद्रों पर उमंग और उत्साह के साथ परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचे। सख्ती के चलते हाईस्कूल के 689 व इंटरमीडिएट के 421 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा की शुरूआत हिंदी के पेपर से हुई। पेपर देकर निकली 10वीं की छात्रा बोली कि 16 पेज की काॅपी और चार कॉपियां भरकर आई है। पेपर अच्छा और सरल था, कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन


जिले में कड़ी निगरानी के बीच बुधवार से बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हो गया। सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की भीड़ नजर आने लगी। प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे हिंदी प्रश्नपत्र के साथ शुरू हुई। केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। प्रथम पाली हाईस्कूल सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक। द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक इंटर की परीक्षाएं हुईं। सभी केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय व चेकिंग व्यवस्था चुस्त दुरुस्त मिली।
विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल के कुल 15,138 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें 7,967 छात्र व 7,171 छात्राएं पंजीकृत हैं। बुधवार को प्रथम पाली में सभी 43 केंद्रों पर कुल 14,425 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे। इनमें 446 छात्राओं व 243 छात्र परीक्षा में अनुपस्थिति पाए गए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के कुल 13,972 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 13,551 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे। इसमें 261 छात्र व 160 छात्राएं अनुपस्थिति पाई गईं। दोनों कक्षाओं में कुल 1,110 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
बोले परीक्षार्थी
पेपर अच्छा था, चार कॉपियां भरी हैं

शहर निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा अंशिका तिवारी ने बताया कि 16 पेज की काॅपी मिली थी। चार कॉपियां भरी हैं। पेपर अच्छा था, कोई दिक्कत नहीं हुई है। उसने पूरे साल मेहनत की है, उम्मीद है पेपर अच्छा जाएगा।
-----------
अच्छे नंबर आने की उम्मीद

छात्रा रोशनी ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर में 10वीं में पढ़ती है। पहले दिन हिंदी का पेपर था, जो बहुत अच्छा गया है। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।
-----------
कीरतपुर गांव निवासी 12वीं की छात्रा मधु कहती हैं कि एसवी इंटर कॉलेज पौथिया का सेंटर जीआईसी आया है। दूसरी पाली में हिंदी का पेपर है। आठ किलोमीटर चलकर दो घंटे पहले ही वह केंद्र आ गई है।
-----------
सभी प्रश्न सरल आए...

हाईस्कूल का हिंदी पेपर देकर निकले छात्र मोहित ने हंसते हुए बताया कि सभी प्रश्न हल किए हैं। पेपर अच्छा गया है। कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई।
-----------
पहले से कर रखी थी तैयारी

सरस्वती विद्या मंदिर सुमेरपुर से परीक्षा देने आया छात्र प्रिंस ने बताया कि पेपर सरल आया था। तैयारी होने के कारण सभी प्रश्न अच्छे हुए हैं।
-----------
अभिभावकों की आंखों में उम्मीद

चंदौखी निवासी राजकुमार पांडे ने बताया कि बेटी को हाईस्कूल का पेपर दिलाने जीजीआईसी आया है। भगवान से यही प्रार्थना है कि बेटी को कोई दिक्कत न हो और सही पेपर देकर आए। उसे विश्वास हे कि बेटी अच्छे नंबर लाएगी।
------------
अभिभावक विनोद बाबू कहते हैं कि बिटिया का पेपर था। उसने अच्छे से साल भर पढ़ाई भी की है। वह अच्छे नंबर लेकर आए यही आशा है। कहा कि बच्चों को तनाव नहीं लेना चाहिए, मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
------------
अभिभावक खेमचंद्र कहते हैं कि वह घाटमपुर में एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। आज बेटी का पहला पेपर था। बेटी का पेपर दिलाने के लिए घाटमपुर से आना पड़ा है।
------------
पत्नी को हाईस्कूल का पेपर दिलाने आया पति हिमांशु सचान ने बताया कि पत्नी ने पढ़ने की इच्छा जाागृत की तो उसने व्यक्तिगत आवेदन करा दिया था। परीक्षा केंद्र जीआईसी आया है। पेपर छूटने वाला है, उसी का इंतजार कर रहे हैं।
------------

प्रशासन की तैयारी

जिले में इस बार 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों को चार जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसमें केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। हाईस्कूल में 15,131 और इंटरमीडिएट में 14,700 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। एक पखवाड़े तक चलने वाली इन परीक्षाओं में कुल 29,831 परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से निगरानी के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट, नौ सचल दल, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच रात्रिकालीन निगरानी दल, 43 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 86 केंद्र एवं अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं।
-----------
इंटरमीडिएट के 64 व हाईस्कूल के 106 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

मौदहा। नगर समेत क्षेत्र में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए नगर में पांच तथा इचौली व सिसोलर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन बुधवार को इंटरमीडिएट के 64 व हाईस्कूल के 106 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। गांधी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में पंजीकृत 525 परीक्षार्थियों में आठ अनुपस्थित रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 317 छात्रों में 10 अनुपस्थित रहे और हाईस्कूल में 366 परीक्षार्थियों में चार ने परीक्षा छोड़ दी।
विद्या देवी इंटर कॉलेज में 488 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 15 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए तथा हाई स्कूल में 465 परीक्षार्थियों में 26 ने परीक्षा नहीं दी। नेशनल इंटर कॉलेज में 447 परीक्षार्थियों में 11 व हाईस्कूल के 486 में 21 परीक्षार्थी नदारद रहे। सिसोलर के किशनू बाबू इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के 229 में दो व हाईस्कूल के 295 में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। वहीं, चौधरी पहलवान सिंह इंटर कॉलेज इचौली में इंटरमीडिएट के 10 छात्र व हाईस्कूल के नौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह पाली में सचल दल टीम में तैनात बीईओ सुशील कुमार कमल ने गांधी इंटर कॉलेज व विद्या देवी पालीवाल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया।
------------
अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं

भरुआसुमेरपुर। बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में सुबह प्रवेश के दौरान अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। कस्बे के अंदर बने दो परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने से रास्ता जाम हो गया। बड़ी मुश्किल से परीक्षार्थियों को सड़क के किनारे लाइन लगवा कर प्रवेश दिया गया। तब कहीं जाकर लोगों को निकलने चलने की व्यवस्था हो पाई।
कस्बे के अंदर मां गीता माहेश्वरी इंटर कॉलेज एवं श्री गायत्री बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह इन दोनों केंद्रों में परीक्षार्थियों की भीड़ रही। इससे कस्बे का यह मुख्य मार्ग प्रभावित हो गया और स्कूल बस आदि निकलने में समस्या उत्पन्न हो गई। बाद में पुलिस ने सड़क के एक किनारे परीक्षार्थियों की लाइन लगवाकर प्रवेश कराया गया।


------------


प्रश्नपत्रों से छेड़छाड़ की किसी भी संभावना को समाप्त करने के लिए रात्रिकालीन सचल दल गठित किए गए हैं। वह रात में भ्रमण कर केंद्रों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे। सभी परीक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएंगी। पहले दिन हाईस्कूल में 689 व इंटर में 421 परीक्षार्थी अनुपस्थिति मिले हैं। - महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस।

फोटो 18 एचएएमपी- 14 जीआईसी में हाईस्कूल का पेपर छूटने  के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों की भीड़।

फोटो 18 एचएएमपी- 14 जीआईसी में हाईस्कूल का पेपर छूटने के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों की भीड़।

फोटो 18 एचएएमपी- 14 जीआईसी में हाईस्कूल का पेपर छूटने  के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों की भीड़।

फोटो 18 एचएएमपी- 14 जीआईसी में हाईस्कूल का पेपर छूटने के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों की भीड़।

फोटो 18 एचएएमपी- 14 जीआईसी में हाईस्कूल का पेपर छूटने  के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों की भीड़।

फोटो 18 एचएएमपी- 14 जीआईसी में हाईस्कूल का पेपर छूटने के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed