फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Officers reached Parsadwa camp, villagers did not agree

Hamirpur News: परसदवा डेरा पहुंचे अधिकारी, नहीं माने ग्रामीण

Thu, 08 Jan 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Officers reached Parsadwa camp, villagers did not agree
मौदहा ( हमीरपुर)। विकास खंड के गऊघाट छानी मजरा परसदवा डेरा में संपर्क मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को राजस्व व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे।
विज्ञापन


इससे पहले नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा व एई एके सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। एडीओ पंचायत ने भी जल्द सड़क बनने का आश्वासन दिया, पर ग्रामीण लिखित भरोसा व कार्य शुरू होने तक मानने को तैयार नहीं।
विज्ञापन

परसदवा डेरा के निवासी आजादी के बाद से सड़क से वंचित हैं, जिससे बारिश में दलदल और अन्य समय बैलगाड़ी ही एकमात्र साधन रहता है। बीमारों व प्रसव पीड़िताओं को अस्पताल पहुंचने में भारी कठिनाई होती है, जिसके कारण दुखद हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन भी दिया, लेकिन कोई समाधान न होने से अनशन सोमवार से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन में राजेंद्र निषाद, केशना निषाद, रामकुमार पाल, रामदास, दनकू, शिवगुलाम, छोटेलाल, अरविंद, भैयालाल पाल, उदित, नारायण, रामदुलारी, मुन्नी, मनकी, रेखा, संपत, किशोरी, गयादीन, नरेश, सुनील, श्यामू, धीरज, बसंत, रामोतार, चुन्नू यादव, जगरानी, समलिया सहित दो दर्जन ग्रामीण शामिल रहे।

----------------------------




ग्रामीणों को मिला भीम आर्मी का साथ
अनशन स्थल पर आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों का साथ दिया। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री व मुख्य मंडल प्रभारी चित्रकूट नीरज कश्यप, मंडल प्रभारी हसन खान, जिलाध्यक्ष रामबाबू वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष हमीरपुर बृजेंद्र निषाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की लड़ाई में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed