फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   notice,hamirpur,sauchalaya nirmad me dhandhli

13 शौचालय अधूरे होने पर छह सचिवों को नोटिस

Tue, 07 Sep 2021 10:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
notice,hamirpur,sauchalaya nirmad me dhandhli
गहरौली। विकासखंड की 13 ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालय अधूरे हैं। इस पर बीडीओ ने छह सचिवों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। नोटिस जारी होने से सचिवों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

प्रत्येक गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने पर एक साल से जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद विकासखंड मुस्करा के करीब 13 ग्राम पंचायतों में अभी तक सामुदायिक शौचालय पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हो सके हैं। इनमें सिवनी व इमिलिया के शौचालयों में प्लास्टर का कार्य नहीं हुआ है। बसवारी में रंगाई व पुताई नहीं कराई गई है। मसगांव और करगांव में शौचालयों में सीट लगाने का कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन

भरखरी और भुगैचा का भी यही हाल है। इनमें सीट न लगने टैंक के खुदेे पड़े गड्ढों में ढक्कन नहीं लगाए गए हैं। इसी तरह कुल 13 गांवों में अधूरे शौचालयों का जिक्र किया गया है। खंड विकास अधिकारी गोपाल यादव ने संबंधित सचिवों को कार्य में हो रही देरी पर नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं की गई देरी पर स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने इस मामले की आख्या अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed