{"_id":"63dffeb32d50b6481e075ce8","slug":"na-hamirpur-news-c-12-1-67829-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हमीरपुर ने सुमेरपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हमीरपुर ने सुमेरपुर को हराया
Mon, 06 Feb 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। कस्बे के श्री शल्लेश्वर स्टेडियम में सरीला प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। जिनमें हमीरपुर व सिकरौधा की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में सुमेरपुर की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण चुना। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हमीरपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए। जावेद ने 31 बाल पर 64 व अनमोल ने 33 गेंद में 43 रन बनाए। सुमेरपुर के आक्रोश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुमेरपुर की टीम आखिरी ओवर में 109 रनों पर ऑल आउट हो गई। आलम ने 32 गेंद पर 61 रन बनाए। हमीरपुर की ओर से रतन ने तीन ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में सिकरौधा टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 15 ओवरों में 179 रन बनाये। शाहरुख ने 32 व मुनेश ने 24 रन बनाए। जवाब में उतरी कानपुर की टीम आठ ओवर में 70 रन बनाकर कर आलआउट हो गई। सिकरौधा ने 109 रन से मुकाबला जीत लिया। अंपायर शाहिद व कासिम, कमेंट्रेटर अंकुश सैनी, अंकित द्विवेदी, रामकुमार त्रिपाठी रहे। कमेटी के रामकुमार त्रिपाठी, अंशु राजपूत, आकाश यादव, कुलदीप गुप्ता मौजूद रहे।