फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   NA

Hamirpur News: किसानों को रास नहीं आ रही नैनो यूरिया

Mon, 06 Feb 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 06 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
NA
हमीरपुर। नैनो यूरिया किसानों को रास नहीं आ रही है। किसान इसके इस्तेमाल के तरीके को बोझिल बता रहे हैं। हालत यह है कि 12,113 बोतलों के सापेक्ष सहकारी समितियां 8,835 बोतल नैनो यूरिया की बिक्री हो सकी है।
विज्ञापन

दानेदार यूरिया खेतों की उर्वरा शक्ति के लिए नुकसानदायक है। इसके लगातार इस्तेमाल से भूमि बंजर हो सकती है। इसी समस्या से निपटने के लिए नैनो यूरिया बनाई गई है। इसका इस्तेमाल करने से उर्वरा शक्ति में भी कोई असर नहीं पड़ता और उत्पादन के साथ ही खेतों की सेहत भी बरकरार रहती है।
विज्ञापन

जनपद में 46 साधन सहकारी समितियां हैं। जिनमें दो निष्क्रिय पड़ी है। रबी फसलों के लिए 44 समितियों को 12 हजार 113 बोतल के वितरण का लक्ष्य मिला था, लेकिन किसानों ने रुचि नहीं दिखाई। नतीजतन अब तक आठ हजार 835 बोतल की ही बिक्री हो सकी है। जिसमें राठ ब्लाक को मिले 8056 बोतल के लक्ष्य के सापेक्ष 5880 बोतलों की बिक्री, इसी तरह गोहांड में 2100 के सापेक्ष 1760, मुस्करा 203 के सापेक्ष 35, मौदहा 554 के सापेक्ष 312, सुमेरपुर 911 के सापेक्ष 596, कुरारा 270 के सापेक्ष 243 व सबसे कम सरीला में 19 के सापेक्ष मात्र नौ बोतल नैनो यूरिया की बिक्री हो सकी है। दानेदार यूरिया की कीमत 268 रुपये है, जबकि एक बोतल नैनो यूरिया 240 रुपये में आती है। एक बीघे में एक बोरी दानेदार यूरिया पड़ती है, जबकि नैनो भी एक बोतल ही लगेगी। वहीं दानेदार यूरिया के छिड़काव में आधा घंटे समय व नैनो के छिड़काव में पहले 60 लीटर पानी की व्यवस्था के साथ एक से डेढ़ घंटे का समय छिड़काव में लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायदे मंद है नैनो यूरिया
- दानेदार यूरिया की अपेक्षा नैनो यूरिया किसानों के लिए फायदेमंद है। खासकर खेतों की उर्वरा शक्ति के लिए सबसे अधिक लाभप्रद है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक किसानों में रुझान नहीं दिख रहा है। लोगों को जागरूक करने के लगातार प्रयास किए जा रहे है।
रामसागर, एआर सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed