{"_id":"63dfffe0e56eb501477956ab","slug":"na-hamirpur-news-c-12-1-67471-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 06 Feb 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे श्रमिक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई । बाइक में सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। कोतवाली कुलपहाड़ के भरवारा गांव निवासी खुमानी कुशवाहा (34) शनिवार की देर शाम मजदूरी करके घर लौट रहा था। तभी भरवारा-चुरारी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर हालत में सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार सालट निवासी देवसिंह (36) व देवेंद्र (23) भी घायल हो गए। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। भाई दिलीप ने बताया कि छह साल पहले खुमानी की शादी हुई थी। भतीजी खुशबू के पैदा होने के बाद पत्नी छोड़कर चली गई।
पिता भगवानदास की बचपन में ही मौत हो गई थी। घटना से मां उर्मिला, भाई दिलीप, प्रेमनारायण व रामेश्वर का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खुमानी के मामा नारायणदास की तहरीर पर बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में महिला समेत चार घायल
महोबा। थाना कबरई के मकबरई गांव निवासी केशू (23) किसी कार्य से बाइक से क्रशर मंडी जा रहा था। रास्ते में एकाएक अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक फिसलने से घायल हो गया। इसी तरह बम्हौरी कुर्मिन निवासी सोनू, गुढ़ा निवासी क्रांति व लाड़पुर निवासी शारदा अन्य सड़क हादसों में घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।