{"_id":"63dfff4c77871a5d32023b9e","slug":"na-hamirpur-news-c-12-1-67463-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अब मोबाइल से चालू और बंद होंगे राजकीय नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अब मोबाइल से चालू और बंद होंगे राजकीय नलकूप
Mon, 06 Feb 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में अब गांवों के राजकीय नलकूप मोबाइल से चालू व बंद किये जा सकेंगे। इसके संचालन की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही नलकूपों का संचालन नई व्यवस्था के तहत होगा। शासन ने इसके लिये एक एप जारी किया है। इसके माध्यम से लो व हाई वोल्टेज की भी जानकारी होगी।
राजकीय नलकूप डिवीजन के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 559 राजकीय नलकूप स्थापित है, हाई व लो वोल्टेज बिजली आने से राजकीय नलकूपों की मोटरें जल जाती थीं जिससे हर साल सरकार का लाखों रुपये का नुकसान होता था। किसान नलकूप की मोटर चालू करने के बाद खेत में जाकर सिंचाई करने लगते थे बिजली गुल होने व आने के बाद मोटर जल जाती थी। अब एप के माध्यम से इन समस्याओं से बचाव हो सकेगा। शासन की नई तकनीक से बिजली व्यवस्था में भी सुधार होगा।
बताया कि गांवों में एक आपरेटर के पास पांच-पांच गांव है, शासन से जो एप आवंटित किया जायेगा वह आपरेटर अपने मोबाइल में डाउनलोड करेगा। एक आपरेटर कई कई गांव नहीं देख सकता है इसलिये वह गांव के एक जिम्मेदार व्यक्ति को यह जिम्मेदारी दे देगा। जिससे वह इस कार्य का संचालन करेगा। मोबाइल से नलकूप चालू करने का रेंज सौ मीटर रखा गया है इसके लिए नेटवर्क होना आवश्यक है।
विज्ञापन
इनसेट
कुरारा ब्लाक के 10 नलकूपों में ट्राॅयल
- अधिशासी अभियंता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नई तकनीक का ट्राॅयल कुरारा ब्लाक के 10 नलकूपों में किया जा रहा है। इसके बाद इसे पूरे जिले में लागू किया जाएगा। बताया कि इसको लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर काम किया जा रहा है। अगर लो वोल्टेज रहेगा तो इनके संचालन में बाधा उत्पन्न होगी।