{"_id":"57d05adf4f1c1b36393183ac","slug":"my-feeling-overwhelmed-audience-leela-cobra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागनाथन लीला देख दर्शक भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागनाथन लीला देख दर्शक भावविभोर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल राधे कृष्ण की झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड क्षेत्र के पारा रैपुरा में छठ महोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। नागनाथन लीला का मंचन किया गया। शोभायात्रा देखने के लिए आसपास के गांवों से हजाराें की भीड़ उमड़ पड़ी।
बीते वर्षों की भांति इस साल भी ग्राम पारा रैपुरा में छठ महोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण राधा की झांकी के साथ, राम दरबार, कैलाश में शंकरजी, ऐरावत में सवार इंद्र आदि की झांकियां सम्मिलित रहीं। गांव भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा काली मंदिर स्थित तालाब पर पहुंची। जहां भगवान श्रीकृष्ण की नाग नाथन लीला का मंचन किया गया। शोभायात्रा निकलने से पहले आल्हा गायन का कार्यक्रम हुआ, जिसे सुनने के लिए भारी भीड़ मौजूद रही।
छठ महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान बिहारीलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष हरिओम बेरिया ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी यह महोत्सव दो दिन किया जाएगा। दूसरे दिन आल्हा गायन के साथ रात्रि में बुंदेलखंड राई नृत्य के साथ लोक गीत गायन का कार्यक्रम मऊरानीपुर से आए कलाकारों द्वारा किया जाएगा।