{"_id":"e5ddff9010964c9f10e9d0aa3e61268b","slug":"murder-hindi-news-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता वृद्ध का शव खेत में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता वृद्ध का शव खेत में पड़ा मिला
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव से एक किमी दूर खेत में वृद्ध का शव
विज्ञापन
मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के पुत्र ने आशंका जताई है कि पिता
की गला दबाकर हत्या कर शव फेंका गया है। सूचना पर एसपी दिनेश पाल सिंह ने
घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिकरोढ़ी गांव निवासी सत्यनारायण तिवारी (70) चार दिन पूर्व निकट के गांव जलाला में अपने खेत की फसल की मड़ाई कराने गया था। शनिवार सुबह जब किसान खेतों में फसल की कटाई को जा रहे थे तभी सत्यनारायण का शव मलखान तिवारी के खेत में पड़ा दिखा। चौकीदार ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस को मृतक के पुत्र श्याम किशोर ने बताया कि वह चार दिन पूर्व निकट के गांव जलाला गए थे। वहां उनके तीन बीघा खेत है। जिसे उन्होंने बटाई पर दिया है। उसी खेत की फसल की मड़ाई कराने पिता गए थे। वहां से लौटते समय अज्ञात लोगों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। उसने बताया कि वहतीन भाई हैं।
छोटा भाई बृजकिशोर गोपालपुर थाना घाटमपुर में रहकर खेतीबाड़ी का काम देखता है। जबकि बड़ा भाई नंदकिशोर कई वर्षों से लापता है। श्यामकिशोर ने बताया कि पिता उसके साथ रहकर खेती बाड़ी का काम करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व सत्यनारायण की पत्नी अजूबा देवी की गला दबाकर घर पर ही हत्या कर दी गई थी।
जिसमें श्याम किशोर सहित तीन लोग नामजद हुए थे। श्याम किशोर इस मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा, सीओ सदर बीएन राय ने घटना स्थल का जायजा लिया।
थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि मृतक की गर्दन में गला दबाए जाने के निशान हैं, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक के पुत्र श्याम किशोर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।