फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Millions of people cheated in the name of getting jobs in Saudi Arabia

सऊदी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

Tue, 22 May 2018 11:19 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Tue, 22 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Millions of people cheated in the name of getting jobs in Saudi Arabia
केजरीवाल के घर से बाहर आती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नगर निवासी एक व्यक्ति ने सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर करीब 12 लोग के साथ ठगी कर लाखों रुपये झटक लिए। नौकरी न मिलने के बाद परेशान लोगों ने मंगलवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन



नगर के पूर्वी तरौस निवासी गोविंद कुमार, बृजेश, श्यामबाबू, राहुल, वहीद, नादिर अली, वकील, जावेद, जमील, रामप्रकाश ने पुलिस को बताया कि बाघा मोहल्ला निवासी अब्दुल नईम ने सऊदी में नौकरी दिलाने के लिए किसी से 45 हजार तो किसी से 50 हजार रुपये लेकर उन्हें नौकरी दिलाने का वादा किया था, लेकिन दो साल बीत रहे हैं, आज तक किसी को भी नौकरी नहीं दिलाई। जब उससे पैसे मांगे तो झगड़े पर आमदा हो गया।
विज्ञापन



 लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी कमाई के साथ जेवर रखकर तो कोई जमीन गिरवी रखकर रुपये एकत्र किए थे। जब लोगों ने रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो वह गाली-गलौज कर धमकी दे रहा है। पीड़ित रामेश्वर ने यूपी 100 पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। नगर सहित क्षेत्र में बेरोजगार युवकों को खाड़ी देशों (सऊदी अरब) में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जाती है। कुछ को तो नौकरी मिल जाती है, लेकिन ज्यादातर लोग ठगी का शिकार हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed