{"_id":"6140e2638ebc3eb4da7766aa","slug":"marrige-cultural-hamirpur-hamirpur-news-knp65204178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार इंतजार, नहीं आई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार इंतजार, नहीं आई बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। दहेज की मांग को लेकर दो बार तय समय पर बारात न आने से लड़की पक्ष आहत है। जब बात नहीं बनी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को लेकर मानसिक तनाव से जूझ रहे लड़की के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
राठ के एक मोहल्ला निवासी लड़की के पिता ने बताया अपनी पुत्री का रिश्ता कुरारा निवासी तनुज कुमार के साथ पक्का किया था। मौजूदा में वह लोग बाहर रहते हैं। 23 नवंबर 2020 को गोदभराई की रश्म करने आए थे। दोनों पक्षों के परिजनों व रिश्तेदारों के बीच गोदभराई की रश्म हुई थी। 23 अप्रैल 2021 विवाह की तिथि तय थी। इस बीच लड़के के पिता व मां ने जरूरत बताकर दो लाख रुपये की मांग कर दी। जिस पर उन्होंने किसी तरह पैसों की व्यवस्था कर दे दिए। शादी की सभी तैयारियां कर लीं व आमंत्रण पत्र भी बांट दिए गए।
आरोप है कि शादी की तारीख नजदीक आने पर वर पक्ष ने दहेज की फिर मांग की। दहेज देने से मना करने पर वह लोग बरात लेकर नहीं पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त लोग गुड़गांव चले गए हैं। काफी प्रयास के बाद दोबारा 24 जून की शादी तय हुई। शादी से पहले वर ने रिसेप्शन के नाम पर दो लाख रुपये की मांग कर दी।
विज्ञापन
असमर्थता जताने पर तय तिथि पर एक बार फिर से बरात नहीं आई। उन्होंने बताया उक्त लोग उनके किए गए खर्चे व दी गई रकम भी वापस नहीं कर रहे हैं। पैसे मांगने पर धमकी दे रहे हैं। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।