{"_id":"107b500cd60aaed7f4263c1890045317","slug":"married-women-killed-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को फांसी लगाकर मार डाला। बिवांर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
बांदा जिले के पैलानी थानाक्षेत्र के सिंधनकला गांव निवासी गुरुप्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह को ज्ञापन दिया।
इसमें बताया कि उसने पुत्री अनीता की शादी बिवांर कसबा निवासी भोला पुत्र कामता के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल वाले 50 हजार रुपये, सोने की चेन व रंगीन टीवी की मांग कर अनीता का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने अनीता को फांसी लगाकर मार डाला। बिवांर पुलिस के मुकदमा न दर्ज करने पर पीड़ित पिता व ग्रामीणों ने सोमवार को एएसपी से अनीता के पति भोला, सास, ससुर, ननद आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन देते समय हरिनारायन सिंह, अरविंद कुमार, पुनिया, गायत्री, राजाबेटी, बसंती आदि मौजूद रहे। उधर थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने इस मामले में बताया कि महिला की मौत राठौर ईंटभट्टा बरेली में हुई थी। उन्होंने परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। घटना उनके क्षेत्र की नहीं है।