फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mahoba-Election Control Room has received 346 complaints so far, Observer took stock

महोबा-निर्वाचन कंट्रोल रूम में अब तक आईं 346 शिकायतें, प्रेक्षक ने लिया जायजा

Thu, 03 Feb 2022 07:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Feb 2022 07:41 PM IST
सार

सामान्य प्रेक्षक डॉ. एम माथिवनन ने जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के साथ कलक्ट्रेट में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम तथा जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में अब तक 346 शिकायतें आने की जानकारी मिलीं। 

विज्ञापन
Mahoba-Election Control Room has received 346 complaints so far, Observer took stock
कलक्ट्रेट का निरीक्षण करते प्रेक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में विधानसभा क्षेत्र के लिए नामित सामान्य प्रेक्षक डॉ. एम माथिवनन ने जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के साथ कलक्ट्रेट में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम तथा जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में अब तक 346 शिकायतें आने की जानकारी मिलीं।  
विज्ञापन


इस दौरान माथिवनन ने निर्वाचन कंट्रोल में सी विजिल, एनवीएसपी, एनजीआरएस  टोल फ्री 1950, निर्वाचन कंट्रोल रूम 05281-254918, 05281-298010 एवं डाक से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण आदि के बारे में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने फ्लाइंग एस्कोर्ट टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, मीडिया मॉनिटरिंग सेल आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का सही से निर्वहन करें और विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी की शिकायत व निस्तारण पंजिकाएं देखीं। इसमें पाया कि फोन के माध्यम से अब तक 157 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें 156 का निस्तारण कर दिया गया है। साथ ही एनजीआरएस  की 159 में से 159, सी विजिल की 4 में से 4 तथा डाक से प्राप्त 26 में 23 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी कार्य कोविड प्रोटोकाल तथा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ही किए जाएं। 


इसके अलावा उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर नियुक्त कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी आरएस वर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुथान अब्दुल्ला, एसडीम महोबा सदर जितेंद्र सिंह,  सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार, सूचना अधिकारी सतीश यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed