फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   lock down

183 प्रवासियों को किया क्वारंटीन, बाहर से मजदूरों के आने का सिलसिला जारी, अहमदाबाद से आए सभी मजदूर

Tue, 05 May 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
lock down
सुमेरपुर थाने में खड़े कस्बे के मजदूर। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। दूसरे प्रदेशों से रोजाना शहर आ रहे प्रवासियों का चिकित्सकीय परीक्षण कर संबंधित तहसीलों में बने क्वारंटीन सेंटर में भेजने का सिलसिला जारी है। सोमवार से मंगलवार शाम तक 183 प्रवासी शहर में बनाए गए शेल्टर होम भेजे गए हैं। जांच के बाद सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह ने बताया अहमदाबाद सहित अन्य शहरों से रोजाना प्रवासियों को ट्रेन के जरिए कानपुर व आगरा तक लाया जा रहा है। जहां से सभी को रोडवेज बसों के जरिये शहर में ला रहे हैं। बताया सोमवार से अब तक कुल 183 प्रवासी शेल्टर होम में लाए गए हैं। सदर तहसील के 126, मौदहा तहसील से 36, सरीला तहसील से 11 व राठ तहसील के 10 प्रवासी हैं। उधर, राजस्थान (अलवर) से 24 मजदूर आए हैं।
विज्ञापन

बिवांर संवाद के अनुसार अलवर जनपद के तपोकड़ा में लॉकडाउन में फंसे 24 मजदूर भाड़े का लोडर कर कस्बा आए। शहर में पुलिस ने लोडर में भरे मजदूरों को रोक लिया। लोडर में छह मजदूर बिवांर कस्बे के बाला मोहाल के चमरौड़ा, कब्रिस्तान के पास नई बस्ती, कुम्हरौड़ा मोहाल आदि के हैं। जबकि छह सायर गांव, आठ उमरी व एक पाटनपुर गांव के हैं। शेष महोबा के पचपहरा गांव के थे। जो बिना जांच कराए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने मजदूरों के नाम पता दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया सभी मजदूरों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद क्वारंटीन किया जाएगा। अगर कोई मजदूर बिना सूचना दिए व बिना जांच कराए घरों को गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कस्बा निवासी केदार व रामपाल ने कहा कि वह लोग राजमिस्त्री का काम करते हैं। ठेकेदार ने उन्हें मजदूरी भी नहीं दी है। सभी एक एक हजार रुपये भाड़े पर लोडर से आए हैं।

कोरोना निगरानी समिति की बैठक
बिवांर। पंचायत भवन में कोरोना निगरानी समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह भदौरिया ने की। सभी लोगों को कोरोना से संबंधित शासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन करने की बात कही। सचिव कपिल सिंह ने बताया 17 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के दौरान समाज में खासी निगरानी रखी जानी है। कहा कि बाहर से आए मजदूर या अन्य को ब्लॉक में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर भेजा जाए। निगरानी समिति में प्रधान, ग्राम सचिव, परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य, एएनएम, आशा, सफाई कर्मी आदि शामिल हैं।

सुमेरपुर कस्बे में बाइकों से गश्त करती पुलिस।

सुमेरपुर कस्बे में बाइकों से गश्त करती पुलिस।- फोटो : HAMIRPUR

राठ में इलाहाबाद बैंक शाखा के बाहर लगी लोगों की भीड़

राठ में इलाहाबाद बैंक शाखा के बाहर लगी लोगों की भीड़- फोटो : HAMIRPUR

शहर के शेल्टर होम में प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम।

शहर के शेल्टर होम में प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed