{"_id":"58050e204f1c1b592c702f27","slug":"loader-tractor-driver-killed-in-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर में लोडर चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर में लोडर चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर में हाईवे में खड़ा क्षतिग्रस्त लोडर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे पर रविवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली और लोडर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में लोडर चालक की घटनास्थल में मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक छोड़कर फरार हो गया। इस घटना में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। घटना से हाईवे में जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। करीब तीन घंटे बाद आवागमन सुचारु हो सका। मृतक चालक के बहनोई ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रविवार की रात करीब ढाई बजे एक लोडर कानपुर से अमरूद लादकर महोबा जा रहा था। कस्बे में हाईवे पर शिवानी गेस्ट हाउस के समीप कस्बे से लौटकर घाटमपुर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से इसकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटकर हाईवे में बिखर गया। दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत से लोडर चालक हरिचरन उर्फ मनीष तिवारी (28) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी नया पुरवा सुभाष नगर महोबा की लोडर के अंदर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे में दोनों तरफ जाम की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज संजय कुमार वर्मा, एसआई रवि बैजल शर्मा, अजीत कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज विनय सिंह को क्रेन लेकर मौके पर बुलाया। क्रेन आने पर लोडर में अंदर फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया, साथ ही सड़क में आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हाईवे किनारे किया जिससे करीब तीन घंटे बाद आवागमन खुल सका। पुलिस ने मृतक चालक के परिजनों को मोबाइल से सूचित किया। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन