{"_id":"63a1f6d62591bf41e14bc491","slug":"khaad-ke-liye-thand-ki-maar-jhel-rahe-kisan-hamirpur-news-knp734566653","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खाद के लिए ठंड की मार झेल रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खाद के लिए ठंड की मार झेल रहे किसान
विज्ञापन
कुरारा। कस्बा में संचालित पीसीएफ केंद्र में खाद आने की सूचना पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया। कुछ किसानों ने खाद वितरण कर्मियों पर चहेतों को पहले खाद देने का आरोप लगाया है।
बुधवार को खाद आने की सूचना पर किसान सहकारी समितियों व नगद बिक्री केंद्र में डट गए। रिठौरा गांव के किसान शिवकरन, देवीचरण, उमेश द्विवेदी, मोहित चकोठी, ईश्वरदास पारा आदि किसानों ने बताया कि सुबह 10 बजे से खाद के चक्कर में लाइन में लगे हैं। लेकिन एक बोरी खाद नसीब नहीं हुई है।
शिवकरण पर्ची दिखाते हुए बताया कि सुबह नौ बजे केंद्र के गेट पर आकर बैठ गए थे। बताया कि आधार खतौनी जमा होने के बाद पैसा लेकर पर्ची दे दी। वहीं पैसा वापस कर कह रहे हैं कि खाद आने पर दी जाएगी। शिवशंकर ने बताया कि सचिवों द्वारा अपने चहेते किसानों को 15-15 बोरी खाद दी गई है।
विज्ञापन
क्रय विक्रय केंद्र के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 500 बोरी खाद आई थी। बताया कि करीब 150 किसानों को तीन से चार बोरी खाद वितरित की गई है। वहीं सरकारी संघ के प्रभारी सचिव सत्यवीर ने बताया कि 550 बोरी खाद आई थी। 150 किसानों को वितरित की गई है।