{"_id":"65f73651eef9dd243200793d","slug":"kanpur-sagar-highway-jammed-for-five-hours-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-109172-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पांच घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पांच घंटे जाम
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर से निकले कानपुर-सागर हाईवे पर आए दिन जाम की समस्या से राहगीर परेशान होते हैं।
जिला प्रशासन ने शहर के दोनों पुलों यमुना व बेतवा में यातायात सामान्य रखने के लिए पुलिस व गार्ड नियुक्त किए हैं। साथ ही एक हाइड्रा मशीन भी तैनात की है, लेकिन फिर भी जाम से निजात मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार रात कानपुर सीमा से शुरू हुआ जाम रविवार सुबह शहर में पांच से 10 बजे तक लगा रहा। यातायात पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कर पाई।
जिले के यमुना पुल में ट्रक खराब होने व कानपुर सीमा में भारी वाहनों के रोके जाने से जाम की स्थित बन गई। कानपुर-सागर हाईवे पर भारी वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पांच घंटे चले जाम को यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल करवाया। हालांकि, पिछले दिनों डीएम राहुल पांडेय ने बैठक कर जिम्मेदार अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए थे।
उन्होंने शहर के दोनाें यमुना व बेतवा पुलों में यातायात पुलिस व गार्डों की तैनाती किए जाने को कहा था। साथ ही पीएनसी कंपनी को पुल में एक हाइड्रा मशीन परमानेंट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए थे। सारी व्यवस्थाएं होने के बाद भी यह धरी की धरी रह गईं। शनिवार सारी रात वाहन हाईवे पर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी हरवेंदर सिंह ने बताया कि कानपुर जनपद के घाटमपुर में भारी वाहनों को रोक दिया गया, जिससे जाम लगना शुरू हो गया। वहीं, यमुना पुल में एक ट्रक खराब हो गया। हाईड्रा मशीन से खींचकर बाहर निकाला गया, जिससे जाम लग गया। जो सुबह 10 बजे बहाल हो सका।