{"_id":"62701bccdc0558656b650344","slug":"kanpur-khajuraho-passenger-train-ran-after-two-years-hamirpur-news-knp6945848183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद चली कानपुर-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद चली कानपुर-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
सुमेरपुर रेलवे स्टेशन में कानपुर खजुराहो ट्रेन के पायलट व कर्मचारियों का स्वागत करते व्यापार मं
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर। कोरोना काल के दो वर्ष बाद सोमवार को कानपुर से खजुराहो जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब 20 मिनट देरी से पहुंची। स्टेशन पर पहुंचने पर व्यापार मंडल ने ट्रेन के चालकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनका मुंह मीठा कराया। इस मौके पर कस्बा वासियों ने इस ट्रेन के चलने पर हर्ष जताया। स्टेशन से पहले दिन 45 यात्री सवार हुए।
कोरोना वायरस फैलने पर कानपुर-खजुराहो व खजुराहो कानपुर पैसेंजर ट्रेन को बंद कर दिया गया था। जिसके चलते व्यापारियों व आमजन को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सड़क मार्ग में आए दिन जाम लगने के चलते यहां के लोग जाम में फंसकर अपने जरूरी कार्य कानपुर आदि सहित विभिन्न शहरों से नहीं कर पा रहे थे।
इसको लेकर व्यापार मंडल सहित अन्य संगठन लगातार ट्रेन चलाने के लिए मांग कर रहे थे। व्यापारियों को मांग को देखकर उत्तर मध्य रेलवे ने इस ट्रेन को 25 माह बाद चलाने का निर्णय लिया। सोमवार को कानपुर से खजुराहो जाने वाली ट्रेन करीब 20 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू के नेतृत्व में व्यापारियों ने चालकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनका मुंह मीठा कराया। इस मौके पर कल्लू चौरसिया, अनुज शिवहरे, रणबहादुर यादव, प्रधान अशोक यादव, बउआ तिवारी, अजय गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे । ट्रेन के चलने से दैनिक यात्री सहित क्षेत्र व कस्बे के लोग खुश नजर आए।