फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kanpur-Bandra railway track close to fall

ट्रैक पर फंसने से बंद हुआ कानपुर-बांदा रेल मार्ग

Wed, 22 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kanpur-Bandra railway track close to fall
सुमेरपुर में रेलवे ट्रैक पर खराब ट्रक का डाला खुलवाकर मौरंग निकलवाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में मंगलवार रात कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक के बीचोबीच मौरंग भरा ट्रक फंस गया। इससे रेलवे ट्रैक और बांदा मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। यह देख लखनऊ से जबलपुर चलने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस क ो स्टेशन के पहले ही रोक दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिसकर्मी ट्रक को लाइन से हटवाने के प्रयास में जुटे थे।

विज्ञापन


कस्बे के अंदर बांदा मार्ग को रेलवे लाइन क्रास करती है। मंगलवार रात करीब 8:45 बजे केन नदी से मौरंग लेकर एक ट्रक आ रहा था। ट्रक जैसे ही ट्रैक पार करने लगा, उसका गुल्ला टूट गया। ट्रैक के बीचोबीच ट्रक फंसा देख आननफानन कानपुर-बांदा रेल लाइन का ट्रैक बंद कर दिया गया। सुमेरपुर बांदा मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इससे भारी वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


लखनऊ से जबलपुर तक चलने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस के सुमेरपुर रेलवे स्टेशन पर आने का समय 9:35 बजे है। सहायक स्टेशन मास्टर एसके सक्सेना ने बताया कि रेलवे ट्रैक बाधित होने की सूचना झांसी और क ानपुर के उच्चाधिकारियों को दे दी है। उन्होंने बताया कि चित्रकूट एक्सप्रेस सुमेरपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ देर में आ जाएगी। उधर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव सहित थाने के फोर्स ने ट्रक में भरी मौरंग हटवाने का काम तेज कर दिया। उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीन मंगवाई है, जो मौरंग निकलते ही ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed