{"_id":"6606fec20d89606a940aad47","slug":"jewelery-worth-three-and-a-half-lakh-rupees-and-rs-50-thousand-stolen-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-109548-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: साढ़े तीन लाख के गहने व 50 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: साढ़े तीन लाख के गहने व 50 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
राठ। कस्बे के पठानपुरा मोहल्ले में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। अलमारी में रखे साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात व 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी।
पठानपुरा मोहल्ला निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि महोबा जिले के पनवाड़ी में भाई कढ़ोरीलाल रहते हैं। भाईदूज मनाने परिवार सहित भाई के यहां पनवाड़ी गई थीं। मकान में ताला लगा था। सूना घर पाकर चोर गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी किए गए जेवरात की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई है। जब भाई के यहां से वापस लौट कर आईं तो चोरी की जानकारी हुई। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
राठ। कोतवाली क्षेत्र के इकठौर गांव निवासी सुखराम ने बताया कि गुरुवार रात चोर घर में घुस गए। जहां से तीन बकरियां व दो बकरे चोरी कर लिए। गांव के ही रामकृपाल ने बताया कि चोर उनके छप्पर में बंधी दो बकरियां चोरी कर लिए गए। सुबह जागने पर बकरी चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।