{"_id":"585041c74f1c1ba06f64abf0","slug":"in-the-first-4321-children-were-atikuposhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 4321 बच्चे निकले अतिकुपोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 4321 बच्चे निकले अतिकुपोषित
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण में तीन विकास खंडों में हुआ वजन दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वजन दिवस के मौके पर मंगलवार को मुख्यालय सहित सुमेरपुर, कुरारा, मौदहा ब्लाकों में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का वजन किया गया। 10 दिसंबर को पहले चरण में 44 हजार 285 बच्चों का वजन हुआ। जिसमें 4321 बच्चे अतिकुपोषित मिले हैं।
बच्चों के वजन दिवस पर मुख्यालय के मेहेरपुरी वार्ड 16 की आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम धुरिया ने सभी बच्चों का वजन कराया। उन्होंने बताया उनके केंद्र में 70 बच्चे नामांकित हैं। जिसमें नियमित 30 बच्चे आते हैं। केंद्र में तीन बच्चे कुपोषित की श्रेणी में हैं। जिनका समय पर इलाज कराकर खान पान पर ध्यान दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा ने बताया मौदहा के मवइया आंगनबाड़ी केंद्र में 73 में चार नए बच्चों कुपोषित मिले हैं।
वहीं फत्तपुर में 129 में एक बच्चा कुपोषित है। इसी गांव के किरन गुप्ता के केंद्र में 139 में 115 का वजन हुआ जिसमें चार कुपोषित निकले। डीपीओ ने बताया पिछले 10 दिसंबर को पहले चरण में 44 हजार 285 बच्चों का वजन हुआ। जिसमें 4321 बच्चे अतिकुपोषित मिले हैं। उन्हें शासन से मिलने वाला पोषाहार खिलाया जाएगा।