{"_id":"59d525dd4f1c1b9d538b5ad3","slug":"in-the-custody-of-cbi-the-affidavit-filed-in-the-election-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने में दाखिल शपथ पत्र सीबीआई के कब्जे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लड़ने में दाखिल शपथ पत्र सीबीआई के कब्जे में
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मौरंग व्यवसाइयों की वास्तविक चल-अचल संपत्ति का सही आकलन करने में सीबीआई जुटी है। अब सीबीआई ने हमीरपुर व बांदा के चुनाव लड़ चुके मौरंग व्यवसायियों के दाखिल हलफनामों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से व्यवसायियों की नींद हराम हो गई है।
उच्च न्यायालय के आदेश पर जिले में अवैध रूप से किए गए मौरंग खनन की जांच सीबीआई कर रही है। पूर्व में सीबीआई अधिकारी मुख्यालय में मौदहा बांध के गेस्ट हाउस में अस्थार्यी कार्यालय बनाकर बड़े व छोटे करीब 50 मौरंग व्यवसायियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है।
वहीं जिन लोगों ने बड़े स्तर पर अवैध खनन किया है उन्हें दिल्ली बुलाकर पूछताछ कर उनकी वीडियोग्राफी की है। मौरंग के अवैध धंधे में लिप्त रहे व्यवसायियों द्वारा सीबीआई अधिकारियों को दी गई जानकारी सही है या नहीं। इसे पुख्ता करने में सीबीआई जुटी है। इनमें कई व्यवसायी हमीरपुर व बांदा जिलों में विधानसभा व जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
इन लोगों ने नामांकन पत्र भरते समय अपनी संपत्ति का ब्योरा शपथ पत्र के साथ दिया था। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई मुख्यालय व बांदा में आकर गोपनीय तरीके से अभिलेखों को अपने कब्जे में ले रही है। सीबीआई ने ऐसे दो दर्जन से अधिक लोगों को चिह्नित किया है, जिनके पास अकूत संपर्त्ति है।
इसकी सीबीआई गोपनीय स्तर से अभी जांच में जुटी है। शपथ पत्रों को सीबीआई के कब्जे में जाने की सूचना मौरंग व्यवसायियों को हो जाने पर उनकी नींद हराम है।