{"_id":"62eea9ca0902b1c585a4dfb9257e33e8","slug":"in-laws-in-three-day-judicial-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास और जेठानी की न्यायिक हिरासत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति, सास और जेठानी की न्यायिक हिरासत बढ़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, नादौन
Updated Tue, 17 Nov 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के गरियाली गांव में विवाहिता की मौत के मामले में आरोपियों की न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ गई है। आरोपी पति, सास और जेठानी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां तीनों आरोपियों को न्यायालय ने तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
तीनों को वीरवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। 12 नवंबर को विवाहिता शिल्पा का शव घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर सुनसान जगह मिला था। शव के पास जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ था, लेकिन जहरीले पदार्थ का डिब्बा या पैकेट मौके पर बरामद नहीं हुआ। मौके पर विवाहिता के छटपटाने का भी कोई निशान नहीं मिला। वहीं, ससुरालियों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
दोनों को न्यायालय ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद मृतका के पिता की शिकायत पर मृतका की जेठानी को भी गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को वीरवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी लालमन शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन जारी है।