फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   if no new pention till 5 then teachers will do protest

पांच तक नवीन पेंशन नहीं तो शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

Sun, 27 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 27 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
if no new pention till 5 then teachers will do protest

क्षेत्र के निवादा गांव स्थित भस्मानंद इंटर कालेज में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार और जिलामंत्री राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यदि पांच जनवरी तक नवीन पेंशन योजना लागू नहीं की गई तो माध्यमिक शिक्षक संघ धरना प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन


संचालक जिलामंत्री गजोधर प्रसाद यादव ने मूल्यांकन का भुगतान न होने पर रोष जताया। बैठक में सर्वसम्मति से 50वां जिला सम्मेलन श्रीसाधूराम उ.मा.विद्यालय कंधौली में करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन


बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष लखनलाल जोशी, मुनीर खां, पूर्व जिलामंत्री उपेंद्र कुमार श्रीवास, उपाध्यक्ष सुधाकर राव गौतम, आदर्श कुमार व्यास, हरिसिंह, श्यामसुंदर पाठक, जगदीश लोधी, रामसजीवन प्रजापति, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, मनोहर बुंदेला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भस्मानंद इंटर कालेज लोदीपुर निवादा के रणविजय सिंह और इकाई मंत्री आशुतोष प्रजापति ने सभी का आभार जताया। बैठक में रमेश अनुरागी, एजाज अहमद खां, कुंवरपाल सिंह, कालीचरण सिंह, विनोद कुमार समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed