फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   If it's not extortion businessman shot dead

रंगदारी न देने पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Oct 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
If it's not extortion businessman shot dead
मृतक के परिजनों से जानकारी लेते एसपी एके सिंह। - फोटो : amarujala

एक लाख रुपये की रंगदारी न देने पर दो लोगों ने एक चूड़ी व्यापारी को मंगलवार सुबह गोली मार दी। घटना के वक्त व्यापारी नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। सुबह हुई इस वारदात से कस्बे में सनसनी फै ल गई। परिजन घायल व्यापारी को सदर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के पुत्र ने एक को नामजद करते हुए दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना थाने से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर हुई।

विज्ञापन


कस्बे के गुरगुज थोक निवासी जहीर (60) पुत्र जहूर खां चूड़ी का थोक व फुटकर व्यवसाय करते थे। मंगलवार सुबह वह कस्बे की छोटी मस्जिद से नमाज पढ़कर घर वापस आ रहे थे। तभी स्टेट बैंक के पास पप्पू शुक्ला के मकान के सामने उस पर दो लोगों ने गोली मार दी। जिससे लहूलुहान होकर वह वहीं पर गिर पड़े। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। परिजन घायल व्यापारी को सदर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र दिलशाद ने बताया कि कस्बा निवासी अफरोज पुत्र अमानतउल्ला उर्फ पापा टेलर ने पिता से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पिता के मना करने पर अफरोज ने एक अन्य साथी के साथ सुबह करीब 6:30 बजे जब वह नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जमीन में पड़े रक्त के नमूने लिए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस बल मांगा। जिस पर थानाध्यक्ष ललपुरा, सिसोलर, मुस्करा सहित पीएसी पहुंच गई। एएसपी बीके मिश्रा व सीओ सदर गुरदयाल कटियार ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। वहीं, मरचरी हाउस में एसपी एके सिंह ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन देते हुए आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की बात कही है। उन्हाेंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं हैं।


थाने से 200 मीटर दूर हुई घटना
क्षेत्र में कानून व्यवस्था धराशाई हो गई है। चार दिनों के अंदर हत्या की दूसरी घटना से लोगों में दहशत है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात प्राइवेट बिजली कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मंगलवार सुबह थाने से सिर्फ 200 मीटर दूर चूड़ी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था व स्थानीय पुलिस पूरी तरह से लापरवाह हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed