{"_id":"60ccdb328ebc3e32b91fb214","slug":"if-action-is-not-taken-the-victim-s-family-will-fast-hamirpur-news-knp6350098170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार करेगा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार करेगा अनशन
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते चांदी कला गांव के पीड़ित ग्रामीण।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज न किए जाने पर पीड़ित परिवार डीएम से मिला। उनसे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि कार्रवाई न होने पर 21 जून से कलक्ट्रेट परिसर में अनशन करेंगे।
सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि वह बकरियां लेकर घर जा रहा था। रास्ते में हिमांशु, अवधेश, कृष्ण कुमार और उसके साथी चकरोड पर जेसीबी से मिट्टी डलवा रहे थे। यहां से निकलते समय गाली गलौज केर धमकाने लगे। सिसोलर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
थाने में शिकायत देने से नाराज लोगों ने अगले दिन उसके घर आकर उसे और मां को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस हमलावरों से मिली है। इस कारण उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके भाइयों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया है। शुक्रवार को पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की है। उनके साथ सत्यम, शुभम, धीरज, बबलू सिंह, रामदेव व अन्य लोग भी मौजूद रहे।