फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Husband ate poison due to indecency with wife, death

धमकी से आहत होकर युवक ने की आत्महत्या

Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Husband ate poison due to indecency with wife, death
राठ। पत्नी से अभद्रता व गाली-गलौज किए जाने से आहत पति ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि चचेरा भाई अरविंद कुमार (37) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को अरविंद की पत्नी किरन खेत में मटर बीनने गईं थीं। वहां एक ग्रामीण ने विवाद होने पर गाली गलौज की थी। आरोप है कि शुक्रवार को उक्त व्यक्ति ने दोबारा किरन के साथ गाली-गलौज की। जिससे आहत होकर देर रात अरविंद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी किरन सहित दो बेटियों खुशबू (15) व राशि (7) को रोता बिलखता छोड़ गया हैं। पिता सरमन लाल राजपूत के नाम पर चार एकड़ कृषि भूमि है। दो भाइयों में मृतक बड़े व चंद्रशेखर छोटे हैं। क्राइम इंस्पेक्टर राजकुमार यादव ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति पर धमकाने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed