{"_id":"6206aa20a0d3201bfa375c0d","slug":"hurt-by-father-and-brother-going-to-jail-woman-commits-suicide-hamirpur-news-knp6801189123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता व भाई के जेल जाने से आहत महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता व भाई के जेल जाने से आहत महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला/गोहांड। जलालपुर थानाक्षेत्र के बिलगांव गांव में पिता व भाई के जेल जाने से आहत 22 वर्षीय महिला ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
बिलगांव गांव निवासी चंद्रशेखर की बड़ी बेटी सीमा लगभग तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी। लगभग एक वर्ष पूर्व उसकी शादी प्रदीप निवासी बंडवा से हुई थी। नवंबर माह में बिलगांव गांव में अपने चचेरे भाई की हत्या के आरोप में चंद्रशेखर व दोनों बेटे शिवाकांत व राजेंद्र जेल में है। तभी से सीमा अपने मायके में रह रही थी। गुरुवार को उनकी मां बबली रिश्तेदारी में गई थी। देर शाम सीमा अपनी बहन के साथ लेट गई थी। बहन के सो जाने पर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
थाना प्रभारी जलालपुर विजय सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा जानकारी दी गई है। पिता व भाइयों के जेल जाने से वह आहत रहती थी। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।