{"_id":"635977ec15546b694a37e8fa","slug":"hrtc-runs-on-demand-special-buses-hamirpur-news-sml4260200131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी ने ऑन डिमांड चलाईं स्पेशल बसें, वसूला 20 फीसदी अतिरिक्त किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी ने ऑन डिमांड चलाईं स्पेशल बसें, वसूला 20 फीसदी अतिरिक्त किराया
विज्ञापन
हमीरपुर में यात्रियों से भरी एचआरटीसी की बस।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा शुरू कर दी है। बुधवार को हमीरपुर डिपो से चंडीगढ़ के लिए छह, सुजानपुर से चंडीगढ़ के लिए एक और बरठीं से चंडीगढ़ के लिए एक सामान्य बस यात्रियों की डिमांड पर भेजी गई है। इसके अलावा नादौन बस अड्डा से तीन ऑडनेरी स्पेशल बसें होशियारपुर के लिए भेजी गई हैं।
इसके अलावा हमीरपुर से दिल्ली दो वोल्वो और एक एसी बस भी यात्रियों की डिमांड पर स्पेशल चलाई गई है। स्पेशल बसों में यात्रियों से 20 फीसदी अतिरिक्त किराया वसूला गया है। यात्री भी स्पेशल बसें चलाने से काफी खुश नजर आए, क्योंकि निगम की रूटीन की दिल्ली-चंडीगढ़ रूट की सभी बसें पहले ही एडवांस बुकिंग पर चल रही हैं।
हालांकि निगम यात्रियों की डिमांड पर पिछले दो दिनों से स्पेशल बसें चला रहा है, ताकि यात्रियों को काम पर दोबारा लौटने के लिए निगम की बसों में धक्के न खाने पड़ें। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि त्योहारी सीजन पर विभिन्न रूटों पर ऑन डिमांड स्पेशल बसें चलाई गई हैं।