फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   House caught fire, cash and household burnt

घर में आग लगी, जल गई नकदी व गृहस्थी

Thu, 20 Jan 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
House caught fire, cash and household burnt
राठ के फरसौलियाना मोहल्ले में आग से जला कमरा दिखातीं सुनीता - फोटो : HAMIRPUR
राठ। नगर के फरसौलियाना मोहल्ला में बृहस्पतिवार सुबह एक सफाई कर्मी के घर में आग लग गई। देखते ही देखते रुपये, कपड़े व गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

फरसौलियाना मोहल्ला निवासी अनुरुद्ध कुमार उर्फ घसीटा ने बताया कि वह व पत्नी सुनीता नगर पालिका में सफाई कर्मी हैं। बृहस्पतिवार सुबह दोनों सफाई करने नगर में गए थे। घर में बच्चे सो रहे थे। आरोप लगाया कि सुबह लगभग आठ बजे अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से जलता हुआ आग का टुकड़ा कमरे में फेंक दिया।
विज्ञापन

खिड़की के पास पड़े तख्त में रखे कपड़ों में आग लग गई। चंद सेकंड में कमरे से आग की लपटें निकलने लगीं। बच्चों ने घर से बाहर भाग कर जान बचाई। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घसीटा ने बताया कि आग से तख्त पर कपड़ों के नीचे रखे सात हजार रुपये, रजाई, गद्दा आदि कपड़े व गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed