{"_id":"6424389612d921f6b90295d3","slug":"himachal-news-neeraj-wins-30-lakh-rupee-from-fantasy-cricket-app-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्मत मेहरबान: फैंटसी क्रिकेट से 25 की उम्र में नीरज ने जीते 30 लाख, परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्मत मेहरबान: फैंटसी क्रिकेट से 25 की उम्र में नीरज ने जीते 30 लाख, परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं
Wed, 29 Mar 2023 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:41 PM IST
सार
नीरज की टीम को सेकेंड रैंक हासिल हुआ जिसकी बदौलत उसे 30 लाख की धनराशि बतौर इनाम मिली।
विज्ञापन
नीरज
- फोटो : संवाद
विस्तार
महिला आईपीएल के मुंबई तथा उत्तर प्रदेश के बीच हुए एलिमिनेटर मैच में ग्रैंड लीग लगाकर चंदरूही के नीरज (25) ने बतौर इनाम 21 लाख रुपये की धनराशि जीती है। नीरज एक साधारण परिवार से संबंध रखता है और उसके पिता रोशन लाल छोटी सी दुकान चलाते हैं। नीरज ने कहा कि उसने 12वीं तक की शिक्षा भरेड़ी स्कूल से प्राप्त की है।
विज्ञापन
आईटीआई में डिप्लोमा करने के बाद वह पिछले करीब दस सालों से एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है। उसे क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। लिहाजा वह पिछले करीब छह सालों से फैंटसी क्रिकेट गेम पर ग्रैंड लीग लगा कर प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
इस बार भाग्य ने उसका साथ दिया और उसकी टीम को सेकेंड रैंक हासिल हुआ जिसकी बदौलत उसे 30 लाख की धनराशि बतौर इनाम मिली। कंपनी ने टैक्स कटौती कर उसके खाते में 21 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। छोटी उम्र में बड़ी रकम जीतने पर नीरज के माता पिता और उनका सारा परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन