फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hearing on bail plea of BJP Mandal President postponed

राठ से आई 132 केवी लाइन के खंभे टूटे ,50 गांवो में अंधेरा

Wed, 18 May 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hearing on bail plea of BJP Mandal President postponed
गहरौली (हमीरपुर)। ट्रक की टक्कर से एचटी लाइन के दो खंभे गिर गए। तार टूटने से 50 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 11 बजे जखेड़ी गांव में ओवरब्रिज के पास निर्माण कार्य में लगे ट्रक ने राठ उपकेंद्र से आई बिजली लाइन के खंभे में टक्कर मार दी। जिससे दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। तार टूटने से मुस्करा सबस्टेशन से जुड़े खड़ेही लोधन, दामूपुरवा, मिहुना, महेरा, बसवारी, ऐझी, पहाड़ी भिटारी, अलरा गौरा, बिहूनी कला, बिहूनी खुर्द, कस्बा मुस्करा सहित 26 गांवों व खरेला स्टेशन के पुन्निया, धवारी, खरेला सहित 24 गांवों की बिजली गुल हो गई। जलापूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन

बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास दो खंभे टूट गए हैं। खंभे खड़े करने का कार्य जारी है। देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसीना पोछते दिन और टहलते कट रही रात
भरुआसुमेरपुर। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल 12 से 14 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है, जबकि रोस्टर के मुताबिक जिले को 20 घंटे आपूर्ति मिलनी चाहिए। बीते 24 घंटे के दौरान कस्बे में दो विद्युत ट्रांसफार्मर और छह स्थानों में केबिल आदि जलने से आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे रात-दिन की अंधाधुंध कटौती जारी है। अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड व फाल्ट के कारण दिक्कत बनीं हुई है।
रात और दिन में कई-कई घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। घरों के कूलर, पंखे सब बंद पड़े रहते हैं। रात को भी बिजली न मिलने से लोगों को सड़कों पर टहलते हुए रातें काटनी पड़ रही हैं। बिजली की किल्लत से पानी का भी संकट बना हुआ है। विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने से आपूर्ति में समस्या आ रही है।

बीते 24 घंटे के दौरान कस्बे में दो विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। उन्हें बदलवाया जा रहा है। इसी तरह कस्बे में आधा दर्जन स्थानों में केबिल जलने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। यह सब कुछ अत्यधिक गर्मी के कारण हो रहा है। उन्होंने बताया कि रात में कुछ घंटे की कटौती 132 केवी पावर हाउस से भी ओवरलोड के चलते की जा रही है। इससे भी आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed